सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

##बिहार दर्शन !!!!!!!!!आओ करे बिहार भर्मण ## part-9

आज मै आपको बिहार दर्शन के लिए ऐसे जगह ले जाऊँगा जो धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अपना एक अलग पहचान बताता है ,इस लिए तो यह जगह को पर्यटन स्थल की श्रेणी में रखा गया है।
तो चलते है हम बिहार के "औरंगाबाद" दर्शन को 👉🚍🚍

औरंगाबाद

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िले में स्थित एक नगर है ये। यह उस जिले का मुख्यालय भी है। इसका नाम मुगलों द्वारा रखा गया था। इसे बिहार का "चित्तौड़गढ़"भी कहा जाता है। औरंगाबाद एक पर्यटन स्थल है,जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बल पर लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ काफी राजपूत आबादी भी है 1952 में पहली भारतीय आम चुनाव के बाद से,औरंगाबाद ने केवल राजपूत प्रतिनिधियों को ही चुना है। औरंगाबाद ,मगध (1200 -900 ईसा पूर्व )के महाजनक में स्थित था।
                                       आइये अब हमलोग यहाँ के कुछ पर्यटन स्थलों के दर्शन को चलते है 👇👇


दार्शनिक स्थल :-

* माली ,पवई और चंदनगढ़ का किला :-
                                       ये जगह ऐतिहासिक जगहों में से एक है,कहा जाता है की मध्यकाल में कुछ राजस्थानीयो का आगमन हुआ और वो लोग यहाँ बस गए इस बात की पुष्टि माली,पवई और चंदनगढ़ के  माध्यम से किये जा सकते है।  ये किले उस समय की संस्कृति को आज भी जीवित रखने का काम करते है। वर्तमान समय में खंडहर रूप में मौजूद यह किले शहर के मुख्य ऐतिहासिक आकर्षणों में गिने जाते है।

* देव कुंड :-
                 यह एक धार्मिक स्थल है, जो अपने अंदर खूबसूरती समेटे हुए अपनी ओर आकर्षित करता है, देव कुंड शहर का  खास ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है,जहाँ रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालुओ का जमावड़ा  लगता है। यह एक प्राचीन मंदिर है ,जो भगवान् शिव को समर्पित है। यह शहर से 10km की दुरी पर है।शिवरात्रि और सावन मास के दौरान यहां भक्तों का काफी भीड़ लगता है।

* अमझर शरीफ :-
                 यह भी एक धार्मिक स्थलों में से एक है यह इस्लाम धर्म का पवित्र स्थल है यह स्थल हजरत सैदाना मोहम्मद जिलानी की मजार है। हजरत सैदाना इस्लाम धर्म के प्रशिद्ध संत थे। यह स्थल  इन्ही के याद में बनवाया गया है। हर वर्ष जून माह में इसका हिज उर्स मुबारक मनाया जाता है।

* सूर्य मंदिर :-
                 यह औरंगाबाद का मुख्य आकर्षण केंद्र है,अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध मंदिर पश्चिमाभिमुख है,जिस वजह से ये एक अनोखा मंदिर भी माना जाता है। इस मंदिर की बनवाट पत्थरो को काट कर उसपे नक्काशियां की गयी है। कहा जाता है की इस मंदिर को देवता विश्वकर्मा द्वारा बनाया गया है।

* पिरु और सिरीस :-
                  पिरु स्थल प्राचीन समय में राजा हर्षवर्धन के दरबार के प्रसिद्ध कवि बाणभट्ट से सम्बन्ध रखता है। इस स्थल को पहले प्रितिकूट भी कहा था।
              इसके अलावा प्राचीन स्थल में सिरीस की सैर कर सकते है। यह स्थल 1857 के आंदोलन से सम्बन्ध रखता है। यहाँ आप औरंगजेब के द्वारा बनवाया गया एक मस्जिद भी देख सकते है।


तो बताइये लगा न आपको अद्भुत ये सफर आप भी सोच में पर गए न की बिहार में ऐसे भी अद्भुत ऐतिहासिक और धार्मिक जगह है ,कैसा लगा ये दर्शन कमेंट्स कर के जरूर बताये !!!!!!!!!!!
                                                           
                                                                                 अगला दर्शन next पोस्ट में........  
               
                                           
           


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संघर्ष प्रबंधन | परिभाषा, कारण(Conflict management | Definition, reason)

संघर्ष प्रबंधन | परिभाषा, कारण संघर्ष प्रबंधन, संघर्ष संकल्प, प्रबंधन अधिकांश पदों पर मजबूत संघर्ष प्रबंधन कौशल एक फायदा है, क्योंकि संघर्ष समाधान से बचना लगभग असंभव है। असहमत होना और असहमत होने पर असहमत होना वास्तव में स्वस्थ है। पूरी तरह से संघर्ष को समाप्त करने से अपनी खुद की समस्याएं पैदा होंगी: हमारे पास विभिन्न प्रकार की राय नहीं होगी और त्रुटिपूर्ण योजनाओं और नीतियों को पकड़ने और सुधारने का कोई तरीका नहीं होगा। लेकिन खराब संचार या पारस्परिक तनाव आसानी से आक्रोश या इससे भी बदतर हो सकता है। संघर्षों को हल करने और बढ़ने की अनुमति देने वाले संकल्प अंततः उत्पादकता और नुकसान को कम करेंगे और कर्मचारियों के मनोबल को नुकसान पहुंचाएंगे। यही कारण है कि नियोक्ता संघर्ष के प्रबंधन और प्रसार के लिए कर्मचारियों की तलाश करते हैं। परिचय संघर्ष भी संस्था की एक स्वाभाविक समस्या है क्योंकि जहाँ बहुत से विचारशील लोग काम करते हैं, वहाँ मूल्यों, भावनाओं, आशाओं और उनके स्वयं के हितों के टकराव की संभावना होती है। फिर भी, एक सुचारू प्रणाली के लिए आवश्यक है कि इस तरह के संघर्षों को कम करने, ...