सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

##बिहार दर्शन !!!!!!!!!आओ करे बिहार भर्मण ## part-2

आज मै आपको बिहार दर्शन में नालंदा भ्रमण कराने ले जाऊँगा ,तो चलते है   ✈🚊🚌🚕"नालंदा"

नालंदा

नालंदा बिहारशरीफ के पास पटना के लगभग 95 km दक्षिणपूर्व में स्थित है ; यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है |
नालंदा 5 वीं और 6 वीं शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के संरक्षण के तहत और बाद में कन्नौज के सम्राट हर्ष के अधीन विकसित हुआ | गुप्त युग से विरासत में मिली सांस्कृतिक परंपरा 9 वीं शताब्दी तक विकास और समृद्धि की अवधि हुई |बाद में इसका धीरे -धीरे गिरावट का समय था |
                                      नालंदा प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का विख्यात केंद्र था | बौद्ध धर्म में (महायान और हीनयान )के साथ अन्य धर्मो के तथा अनेक देशो के छात्र यहाँ पढ़ते थे |
                                      यह राजगीर से 11. 4kmउत्तर में स्थित है | नालंदा विश्व विद्यालय दूनिया का दूसरा प्राचीन विश्व विद्यालय है | 7 वीं शताब्दी में भारत के इतिहास को पढ़ने आये चीनी यात्री ह्वेनसांग तथा ितिसंग के यात्रा विवरणो से नालंदा विश्व विद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है | अलेक्जेंडर द्वारा खोजे गए इस महान बौद्ध विश्व विद्यालय के अवशेष इसके प्राचीन वैभव के बारे में बहुत कुछ बताता है | इस विश्व विद्यालय में 10000 छात्रो को पढ़ाने केलिए 2000 शिक्षक थे | प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 7 वीं शताब्दी में यहाँ जीवन का महत्वपूर्ण एक वर्ष एक विद्यार्थी और एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किया था |प्रसिद्ध बौद्ध सारिपुत्र का जन्म यहीं हुआ था |

                                   यहाँ के लाईब्रेरी में हजारो पुस्तको के साथ 90 लाख पांडुलिपियाँ रखी हुई है | इस जगह को बख्तियार खिलजी ने आक्रमण कर आग लगा  थी , जिसे बुझाने में 6 महीने से ज्यादा समय लग गए थे | नालंदा 800 साल तक अस्तित्व में रही |यहाँ छात्रों का निः शुल्क शिक्षा दी जाती थी |
                                    इस यूनिवर्सिटी में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कोरिया ,जापान ,चीन ,तिब्बत ,इंडोनेशिया ,ईरान ग्रीस ,मंगोलिया समेत कई दूसरे देशो के छात्र भी पढाई के लिए आते थे |
                                    नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना 5 वीं शताब्दी में गुप्त वंश के शासक सम्राट कुमार गुप्त ने की थी | गौतम बुद्ध भी यहाँ कई बार यात्रा  लिए  आये और रुके भी थे |
                                    यूनिवर्सिटी में 'धर्म गूंज ' नाम की लाइब्रेरी थी , जिसका अर्थ 'सत्य का पर्वत 'से था | लाइब्रेरी के 9 मंजिलो में तीन भाग थे ,जिनके नाम 'रत्नरंजक ',रत्नोदधि ',और 'रत्नसागर 'थे |
                                    नालंदा यूनिवर्सिटी में हर्षवर्धन ,धर्मपाल ,वसुबन्धु ,धर्मकीर्ति ,नागार्जुन के साथ कई अन्य विद्वानों  पढाई की थी |

स्थापना व संरक्षण :-
            इस विश्व विद्यालय की स्थापना का श्रेय गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम 450 -470 को प्राप्त है | इस विश्व विद्यालय को हेमंतकुमार  गुप्त के उत्तराधिकारियों का पूरा सहयोग मिला | गुप्त वंश के पतन के बाद भी आने वाले सभी शासको वंशो  ने इसकी समृद्धि में पूरा अपना योगदान दिया था | इसे हर्षवर्धन और पाल वंशो का भी संरक्षण मिला ,इसे विदेशी शासको से भी अनुदान मिला |

स्वरूप :-
       यह दुनिया का प्रथम पूर्णतः आवासीय विश्व विद्यालय था | यह अत्यंत सुनियोजित ढंग से और विस्तृत क्षेत्र में बना हुआ यह विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना था | इसके परिसर एक विशाल दीवार से घिरा हुआ था | जिसमे प्रवेश के लिए लिए एक मुख्य द्वार था | उत्तर से दक्षिण की ओर मठो की कतार थी ,और उनके सामने अनेक स्तूप और मंदिर थे | मंदिरो में बुद्ध भगवान की सुन्दर मूर्तियाँ स्थापित थी | केंद्रीयविद्यालय में 7 बड़े कक्ष थे,और इसके अलावा 300 अन्य कमरे थे | इस विश्व विद्यालय में मेरिट पे दाखिला होता था ;निःशुल्क पढ़ाया जाता था |

ऐतिहासिक उल्लेख :-
       चीनी विद्वान यात्री ह्वेनसांग और इत्सिंग ने कई वर्षो तक यहाँ सांस्कृतिक व दर्शन की शिक्षा ग्रहण की | ह्वेनसांग ने लिखा है ,कि सहस्त्रो छात्र नालंदा में अध्ययन करते थे,और इसी कारण नालंदा प्रख्यात हो गया था | इत्सिंग ने लिखा है की विश्व विद्यालय के विख्यात विद्वानो के नाम विश्व विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्वेत अक्षरो में लिखे जाते थे |

अन्य स्थल :-
       विश्व विद्यालय परिसर के विपरीत दिशा में एक छोटा सा पुरात्विक संग्रहालय बना हुआ है | इस संग्रहालय में खुदाई से प्राप्त अवशेषों को रखा गया है |
                             यहाँ भगवान् बुद्ध की बहुत साड़ी मूर्तियों का संग्रह रोचक लगता है | सबसे रोचक बुद्ध की टेराकोटा मूर्तियां लगती है,जो यहाँ बहुत व्यवस्थित  राखी गई है |

नई नालंदा महाविहार :-
        यह एक शिक्षा का केंद्र है | इसमें पाली और बौद्ध धर्म की पढ़ाई तथा शोध होती है | यह एक नया स्थापित संस्थान है |

ह्वेनत्सांग मेमोरियल हॉल :-
         यह एक नया निर्माण भवन है | जो चीन के महान तीर्थ यात्री ह्वेनत्सांग की स्मृति में बनवाया गया है |

बड़गांव ,सिलाव राजगीर:-
         बड़गांव नालंदा का सबसे निकट का गाँव है | यहाँ एक सरोवर और प्राचीन सूर्य मंदिर है ,यह स्थान छठ पूजा के लिए प्रसिद्ध है| नालंदा से कुछ दूर पर सिलाव स्थित है ,जो मिठाई "ख़ाजा"के लिए प्रसिद्ध है | इसके पास में ही राजगीर है |

अब कुछ नई पहलू :-
         नालंदा विश्व विद्यालय के नाम पर एक नए विश्व विद्यालय की स्थापना की  है ,प्रसिद्ध नोबल पुरस्कार विजेता साहित्यकार अमर्त्य सेन  अनुसार वर्ष 2010 में शैक्षणिक सत्र आरम्भ हो गए | इसको फिरसे बनाने में सिंगापूर ,चीन जापान व दक्षिण-कोरिया ने भी सहयोग दिया है |
                              कोसिस यह है कि इसके पुराने स्वरूप को कोई हानि न पहुंचे और यह फिर से नया और सुन्दर व्यवस्थित हो जाए |

                   ये था आज का नालंदा दर्शन  अगली जगह का दर्शन next पोस्ट में......

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संघर्ष प्रबंधन | परिभाषा, कारण(Conflict management | Definition, reason)

संघर्ष प्रबंधन | परिभाषा, कारण संघर्ष प्रबंधन, संघर्ष संकल्प, प्रबंधन अधिकांश पदों पर मजबूत संघर्ष प्रबंधन कौशल एक फायदा है, क्योंकि संघर्ष समाधान से बचना लगभग असंभव है। असहमत होना और असहमत होने पर असहमत होना वास्तव में स्वस्थ है। पूरी तरह से संघर्ष को समाप्त करने से अपनी खुद की समस्याएं पैदा होंगी: हमारे पास विभिन्न प्रकार की राय नहीं होगी और त्रुटिपूर्ण योजनाओं और नीतियों को पकड़ने और सुधारने का कोई तरीका नहीं होगा। लेकिन खराब संचार या पारस्परिक तनाव आसानी से आक्रोश या इससे भी बदतर हो सकता है। संघर्षों को हल करने और बढ़ने की अनुमति देने वाले संकल्प अंततः उत्पादकता और नुकसान को कम करेंगे और कर्मचारियों के मनोबल को नुकसान पहुंचाएंगे। यही कारण है कि नियोक्ता संघर्ष के प्रबंधन और प्रसार के लिए कर्मचारियों की तलाश करते हैं। परिचय संघर्ष भी संस्था की एक स्वाभाविक समस्या है क्योंकि जहाँ बहुत से विचारशील लोग काम करते हैं, वहाँ मूल्यों, भावनाओं, आशाओं और उनके स्वयं के हितों के टकराव की संभावना होती है। फिर भी, एक सुचारू प्रणाली के लिए आवश्यक है कि इस तरह के संघर्षों को कम करने, ...